UP फैमिली आईडी (Family ID) सम्पूर्ण गाइड: आवेदन, सुधार और नाम ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश सरकार की 'एक परिवार-एक पहचान' योजना के तहत फैमिली आईडी (Family ID) बनाना अब अनिवार्य जैसा है। यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो आप स्वयं घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से इसे बना सकते हैं।
🛑 अनिवार्य तैयारी: आधार मोबाइल लिंक
आवेदन से पहले सुनिश्चित करें कि परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़ा है।
🔍 आधार मोबाइल लिंक स्टेटस चेक करें- महत्वपूर्ण नोट: यदि किसी का नंबर लिंक नहीं है, तो उसे अभी छोड़ दें। और उन सदस्यों का आधार अपडेट करवाकर मोबाइल न. जुड़वा लें, फिर अधिकारी के द्वारा वेरिफिकेशन के बाद 'Update' विकल्प से उन्हें बाद में जोड़ा या डिलीट किया जा सकता है।
⚠️ आवेदन के 5 मुख्य नियम
- राशन कार्ड धारक: आपका राशन कार्ड नंबर ही आपकी 12 अंकों की फैमिली आईडी है। नया रजिस्ट्रेशन न करें।
- सरकारी कर्मचारी: पति-पत्नी दोनों शिक्षक या सरकारी सेवा में हैं, तो एक ही आईडी बनेगी। यदि कोई युद्ध आदि विशेष कारण हो या होने की संभावना हो तो अलग अलग भी बना सकते है,
- मुखिया का चुनाव: महिला को मुखिया बनाना बेहतर है (वरीयता लाभ के लिए), हालांकि पुरुष भी बन सकते हैं।
- नाम ट्रांसफर: यदि नाम किसी अन्य आईडी में जुड़ा है, तो वहाँ से हटवाए बिना नई आईडी में नहीं जुड़ेगा।
- एडिटिंग: फाइनल सबमिशन के बाद जब तक लेखपाल वेरिफिकेशन नहीं कर लेता, तब तक सुधार या नए सदस्य जोड़ना बंद रहता है।
🔄 विशेष: पिता के यहाँ से शादी के बाद पति/ससुर के यहाँ नाम कैसे जोड़ें?
शादी के बाद महिलाओं का नाम ससुराल की आईडी में जोड़ने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं:
- नाम हटाना (Deletion): सबसे पहले मायके (पिता) की आईडी/राशन कार्ड पोर्टल से नाम कटवाने का आवेदन करें। कारण में 'शादी' चुनें।
- सत्यापन: जब वहां के अधिकारी नाम हटा देंगे, तब वह आधार नंबर ससुराल की आईडी के लिए उपलब्ध होगा।
- नया जोड़ना: अब ससुराल की आईडी लॉगिन करें और महिला का आधार ओटीपी से वेरीफाई करके जोड़ें।
✅ स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया
दिए गए वेबसाइट 🌐 पर क्लिक करे 'Registration' करें। नाम और आधार वाला मोबाइल नंबर डालकर OTP से साइन-अप करें। इसके बाद 'Sign In' पर जाकर लॉगिन करें।
आवेदक का आधार नंबर डालें। यदि आईडी नहीं बनी है, तो 'रजिस्ट्रेशन हेतु आगे बढ़ें' चुनें। वैवाहिक स्थिति, जीवनसाथी का नाम और व्यवसाय (अंग्रेजी में भरने पर हिंदी अपने आप हो जाएगी) दर्ज करें।
एक-एक करके सभी सदस्यों के आधार नंबर डालें और OTP से वेरीफाई करें।
शहरी/ग्रामीण क्षेत्र चुनकर पूरा पता (मकान नंबर, लैंडमार्क सहित) भरें। पूरी सूची चेक करने के बाद ही 'फाइनल सबमिशन' करें।
- आपको 15 अंकों का एप्लीकेशन नंबर मिलेगा।
🕒 स्टेटस "Pending" और वेरिफिकेशन
आवेदन के बाद स्टेटस 'Pending' दिखाना सामान्य है। इसका मतलब है कि लेखपाल/VDO द्वारा भौतिक सत्यापन (Physical Verification) किया जा रहा है। अब वो कितने दिन हफ्ते महीने में कर लेते है, ये उनके ईच्छा पर निर्भर है।
🚨 फ्रॉड से सावधान!
वेरिफिकेशन के नाम पर किसी को OTP न दें। अधिकारी या तो घर आएंगे या बिना ओटीपी के जांच करेंगे। यदि आवेदन 1 महीने से अधिक पेंडिंग रहे, तो लेखपाल से मिलें या CM हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क करें।
और भी ऐसी जानकारी या सुझाव के लिए हमारे ब्लॉग पर विजिट करें:
👉 Basic Samachaar
