History Calendar

AD BLOCK TRICK

मोबाइल/टैबलेट में अवांछित विज्ञापनों (Ads) और असुरक्षित साइट्स से कैसे बचें? 🛡️
​आजकल स्कूलों में टैबलेट, मोबाइल और प्रोजेक्टर से पढ़ाई का चलन बढ़ा है। बच्चे Zoom, PDF रीडर का उपयोग करते हैं या कभी गेम भी खेलते हैं। ऐसे में कई बार किसी गलत लिंक पर क्लिक हो जाता है और स्क्रीन पर अश्लील या अवांछित विज्ञापन (Ads) आने लगते हैं।
​यह स्थिति बच्चों और बड़ों दोनों के लिए शर्मिंदा करने वाली और असुरक्षित हो सकती है। लेकिन, इससे बचने का एक जादूई तरीका आपके फोन की सेटिंग में ही छिपा है। यह लगभग 99.99% काम करता है। कभी-कभी किसी सीट या यूट्यूब पर काम नहीं करता है लेकिन कुछ समय बाद काम करने लगता है।


​नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें और अपने फोन को 'Family Safe' बनाएं:
​🔧 सेटअप करने का तरीका:
​1️⃣ सबसे पहले अपने फोन की Settings (सेटिंग्स) में जाएं।
2️⃣ ऊपर सर्च बार में DNS लिखकर सर्च करें।
3️⃣ आपको Private DNS का ऑप्शन दिखेगा (यह आमतौर पर Network/Connection सेटिंग में होता है), उस पर क्लिक करें।
4️⃣ अब Private DNS Provider Hostname (तीसरा वाला ऑप्शन) को चुनें।
5️⃣ वहां नीचे दिए गए टेक्स्ट को ठीक वैसे ही टाइप या पेस्ट कर दें:
👉 dns-family.adguard.com
6️⃣ अंत में Save पर क्लिक करें।
​⚠️ महत्वपूर्ण ध्यान दें:
लिखते समय ध्यान रखें कि https:// न लगा हो। केवल dns-family.adguard.com ही लिखा होना चाहिए।
​✅ इसके फायदे:
​फ़ोन पर आने वाले फालतू और गंदे विज्ञापन बंद हो जाएंगे।
​गेम खेलते समय या या pdf खोलते समय, गाने मूवी डाउनलोड करते समय आप दूसरी साइट्स पर रिडायरेक्ट नहीं होंगे।
​बच्चों के हाथ में फोन देते समय आप थोड़ा निश्चिंत रह सकते हैं।
​ℹ️ एक छोटी सी जानकारी:
इस सेटिंग को ऑन करने के बाद हो सकता है कि आप YouTube या कुछ ऍप व साइट पर कमेंट्स न देख पाएं या न कर पाएं। इसलिये यदि कभी कमेंट करना बहुत जरुरी हो, तो सेटिंग में जाकर DNS को कुछ देर के लिए Off या Automatic कर दें।


Post a Comment

0 Comments