History Calendar

आधार सीडेड है या नही खाते का स्टेटस जानने के लिए तरीका

आधार बैंक सीडिंग स्टेटस: चारों आधिकारिक तरीके

अपना DBT स्टेटस चेक करें और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें

🌐 विधि 1: NPCI पोर्टल (BASE) के माध्यम से
  • 1 आधिकारिक वेबसाइट www.npci.org.in पर जाएं।
  • 2 'Consumer' टैब पर क्लिक करें।
  • 3 'Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)' विकल्प चुनें।
  • 4 आधार नंबर और कैप्चा भरकर OTP दर्ज करें। यहाँ मैप किए गए बैंक का नाम आ जाएगा।
NPCI पोर्टल पर जाएं →
🆔 विधि 2: UIDAI (MyAadhaar) पोर्टल के माध्यम से
  • 1 myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर 'Login' करें।
  • 2 आधार नंबर और OTP के जरिए अपने डैशबोर्ड में प्रवेश करें।
  • 3 नीचे दिए गए 'Bank Seeding Status' टैब पर क्लिक करें।
  • 4 यहाँ आपको बैंक का नाम और Active/Inactive स्टेटस स्पष्ट दिखाई देगा।
UIDAI पोर्टल लॉगिन करें →
📱 विधि 3: mAadhaar मोबाइल ऐप के माध्यम से
  • 1 प्ले स्टोर से mAadhaar आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।
  • 2 'My Aadhaar' सेक्शन में जाकर 4 अंकों का पिन सेट करें।
  • 3 'Aadhaar Bank Seeding Status' विकल्प पर क्लिक करें।
  • 4 अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कैप्चा भरकर बैंक विवरण देखें।
📞 विधि 4: USSD कोड (बिना इंटरनेट) के माध्यम से(यह तरीका ज़रूरी नहीं कि हमेशा काम करे इसलिए ऊपर के तीन तरीके ही अपनाए)
  • 1 अपने आधार लिंक मोबाइल से *99*99*1# डायल करें।
  • 2 अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और 'Send' करें।
  • 3 विवरण की पुष्टि करें। स्क्रीन पर आपके लिंक बैंक का नाम फ्लैश होगा।

📊 अंतर समझें: लिंकिंग vs सीडिंग

विशेषता आधार लिंकिंग (Linking) आधार सीडिंग (Seeding)
मतलब बैंक खाते की KYC के लिए आधार जोड़ना। सरकारी पैसा (DBT) पाने के लिए बैंक चुनना।
सीमा आपके सभी बैंक खातों में हो सकता है। केवल एक ही बैंक में संभव है।
जरूरत खाता चालू रखने और लेनदेन के लिए। सरकारी लाभ/सब्सिडी प्राप्त करने के लिए।

⚠️ जरूरी नियम जो आपको पता होने चाहिए

  • नया खाता: यदि आपने हाल ही में Airtel Payment Bank या IPPB (डाकखाना) में खाता खुलवाया है, तो आपका आधार स्वतः पुराने बैंक से हटकर वहां सीड हो जाता है।
  • Inactive स्टेटस: यदि आपका स्टेटस Inactive है, तो पैसा नहीं आएगा। इसके लिए बैंक जाकर NPCI Seeding Form दोबारा भरें या IPPB (डाकखाना) में नया खाता खुलवा लें
  • आधार मैपिंग: आधार लिंक होना और NPCI मैपर पर चढ़ना दो अलग प्रक्रियाएं हैं। बैंक कर्मचारी से हमेशा कहें कि "NPCI Flag" को 'Yes' करें।
⚠️ महत्वपूर्ण नोट: यदि आपका स्टेटस कहीं भी 'Inactive' दिखा रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका सरकारी पैसा रुक सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत अपने बैंक जाकर NPCI Seeding/DBT Consent Form भरें और आधार अपडेट कराएं।

Post a Comment

0 Comments