History Calendar

स्व-गणना (Self-Enumeration) सरल चरणों के माध्यम से यह प्रक्रिया

डिजिटल जनगणना स्व-गणना मार्गदर्शिका

डिजिटल जनगणना 2027

स्व-गणना (Self-Enumeration) की पूरी एवं सरल प्रक्रिया

भारत में पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना के अंतर्गत स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा दी गई है।

इसके माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी नागरिक स्वयं अपने मोबाइल फोन से अपने मकान और परिवार की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।

शिक्षक, जागरूक नागरिक और पंचायत प्रतिनिधि होने के नाते आप लोगों को नीचे दिए गए सरल चरणों के माध्यम से यह प्रक्रिया आसानी से समझा सकते हैं।

🌐 1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ

स्व-गणना के लिए भारत सरकार द्वारा एक समर्पित और सुरक्षित पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके वेबसाइट खोलें:

📱 2. पंजीकरण एवं लॉगिन

1

मुखिया का विवरण

पोर्टल खोलने पर सबसे पहले परिवार के मुखिया (Head of Family) का नाम दर्ज करें।

2

भाषा का चयन

अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनें (जैसे — हिंदी, अंग्रेजी या अन्य क्षेत्रीय भाषा)।

3

मोबाइल नंबर सत्यापन (OTP)

अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें। मोबाइल पर प्राप्त OTP (वन-टाइम पासवर्ड) भरकर “Verify” पर क्लिक करें।

एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार का पंजीकरण किया जा सकता है।

📍 3. लोकेशन मैपिंग (स्थान निर्धारण)

यह प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है, इससे आपके मकान की सटीक भौगोलिक स्थिति दर्ज होती है:

1

अपना क्षेत्र खोजें

अपने राज्य और जिले का नाम चुनें तथा PIN Code दर्ज करें। इसके बाद अपने गाँव या मोहल्ले का नाम लिखकर इंतजार करे “Search” पर क्लिक करें। आसपास के लिस्ट शो होंगे उसे चुने

2

मैप (नक्शा) देखें

स्क्रीन पर आपके क्षेत्र का नक्शा दिखाई देगा, जिसमें पीले रंग का चार लाइन का बिंदी के साथ एक मार्कर (Red Marker) होगा। साथ ही पीले रंग बिंदु के साथ दो रेखा दिखेगी इसी को दो अंगुलियो के साथ अपने छत की लोकेशन पर सेट करें , ध्यान रहे मैप को आगे पीछे दये बाये ले जाने के लिए एक अंगुली का प्रयोग करें लोकेशन सेट करने के लिए दो अंगुली से पिला गोला सेट करें

3

सही स्थान सेट करें धैर्य रखे जल्दबाजी से गलती भी हो सकती

नक्शे को ज़ूम करें और उस लाल मार्कर को उंगली से खिसकाकर ठीक अपने मकान की छत/स्थान पर ले जाएँ।

4

सुरक्षित करें

जब मार्कर बिल्कुल सही स्थान पर पहुँच जाए, तब “Save & Next” पर क्लिक करें।

📝 4. पूछी जाने वाली मुख्य जानकारी

मकान सूचीकरण (Phase-1) में मुख्य रूप से इन श्रेणियों में जानकारी ली जाती है:

🏠 मकान की स्थिति

  • दीवार की सामग्री (मिट्टी, ईंट आदि)
  • छत एवं फर्श का प्रकार
  • मकान का उपयोग

💧 मूलभूत सुविधाएँ

  • पीने के पानी का मुख्य स्रोत
  • बिजली की उपलब्धता
  • शौचालय का प्रकार और स्थिति

👨‍👩‍👧 परिवार का विवरण

  • परिवार के कुल सदस्यों की संख्या
  • विवाहित दंपत्तियों की संख्या
  • मुखिया का विवरण
  • मुखिया का क्षेत्रीय भाषा में नाम जैसे हिंदी में बालगोविन्द लिखना है

📺 उपलब्ध संपत्तियाँ

  • टीवी, कंप्यूटर या लैपटॉप
  • साइकिल, स्कूटर, कार
  • इंटरनेट की सुविधा

✅ 5. अंतिम सबमिट एवं SE-ID

1

जानकारी की जाँच (Preview)

फॉर्म भरने के बाद “Preview” बटन पर क्लिक करके पूरी जानकारी को एक बार ध्यान से पढ़ लें।

2

फाइनल सबमिट

यदि सब कुछ सही है, तो “Final Submit” बटन दबाकर अपनी प्रक्रिया पूरी करें।

3

SE-ID प्राप्त करें

सबमिट करते ही आपके मोबाइल स्क्रीन और SMS पर एक 11 अंकों की यूनिक Self-Enumeration ID (SE-ID) प्राप्त होगी।

बहुत जरूरी: इस SE-ID को सुरक्षित लिखकर रख लें। जब जनगणना कर्मचारी (प्रगणक) आपके घर आएगा, तो उसे केवल यह ID दिखानी होगी। वह आपकी जानकारी अपने ऐप में सिंक (Sync) कर लेगा और आपको दोबारा कोई फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा।

💡 कुछ उपयोगी सुझाव

  • फॉर्म भरना शुरू करने से पहले मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपने पास रख लें।
  • फॉर्म कही से भर सकते है जरुरी नहीं कि जिस मकान की सूचना दे रहे हो उस घर में या परिसर में ही रहा जाये, इसे कोई भी जानकार कही से भी लैपटॉप या मोबाइल से भर सकता है ।
  • किसी लापरवाह या अनजान व्यक्ति से ये फॉर्म न भरवाए,जबतक की उसे अच्छे से जानकारी न हो।
  • OTP डालने से पहले उसके ऊपर भाषा ध्यानपूर्वक भरे,जल्दबाजी या प्रयोग न करे अन्यथा भाषा दुबारा बदल नहीं पायेगा,
  • लोकेशन सेट करने में समय लग सकता है तो जबतक निश्चित लोकेशन सेट न हो जाये उसे स्थान की पुष्टि न करे,करने के बाद भी एक अंगुली से स्क्रॉल करके देख ले की सही है की नहीं यदि गलत लगे तो फिर से सेट करे। लोकेशन के लिए नेटवर्क और जीपीएस ऑन रहे ताकि वांछित स्थान या घर कार्यालय आसानी से सही से और जल्दी खोज सके
  • सभी जानकारी पूर्णतः सही एवं सत्य भरें,जल्दबाजी न करे ।
  • किसी भी प्रकार की गलत या भ्रामक जानकारी देने से बचें। फ़ाइनल सबमिट करने के बाद यह एडिट नहीं हो सकेगा ।
  • यदि इंटरनेट धीमा हो या नेटवर्क की समस्या हो, तो थोड़ा इंतज़ार करें या बाद में दोबारा प्रयास करें।
  • यदि जानकारी भरने के दो तीन चरण पूरे कर लिए और लॉक हो गया और अचानक कोई कार्य के कारण फॉर्म भरने के बाद मोबाइल बंद करना पड़ा तो वापस लॉग इन करे और अंतिम चरण में जाये, यदि इस बीच कोई सूचना में या लोकेशन में गलती हो तो नीचे नील रंग में बैक बटन (पीछे बटन) होगा उसपर क्लिक करके के एक एक चरण पीछे जाये,जो सही करना हो सही करे लेकिन यह फाइनल सबमिट के पहले ही संभव है
  • फाइनल सबमिट के बाद H के साथ 11 अंक का कोड आयेगा इसे सुरक्षित रखे और घरवालो को बताये, ताकि प्रगणक को यह कोड दिया जा सके ।
  • यह कार्य 15 मई के आसपास तक कर ले ताकि बाद में भूल जाये या व्यस्त हो सकते है ।
सही जनगणना — देश के विकास की मजबूत नींव

Post a Comment

0 Comments