History Calendar

नवीन विद्यालय प्रबन्ध समिति (SMC) गठन वर्ष 2026-28 - आदेश एवं दिशा-निर्देश

नवीन विद्यालय प्रबन्ध समिति (SMC) गठन वर्ष 2026-28 - आदेश एवं दिशा-निर्देश

नवीन विद्यालय प्रबन्ध समिति (SMC) गठन वर्ष 2026-28

बेसिक शिक्षा अनुभाग-5, लखनऊ
शासनादेश संख्या: 68-5099/462/2024-अनुभाग-5 (बेसिक शिक्षा)-Basic education department 1/1421245/2026
दिनांक: 05 अगस्त, 2026
विषय: निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 एवं उत्तर प्रदेश निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली-2011 के अन्तर्गत प्रदेश के गैर अनुदानित विद्यालयों को छोड़कर समस्त विद्यालयों में प्रबन्ध समिति पुनर्गठन के सम्बन्ध में।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी / जिलाधिकारी,
पत्रांक: | दिनांक:
महोदय,

उपर्युक्त विषय की ओर आपका ध्यान आकृष्ट कराते हुए अवगत कराना है कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 एवं उत्तर प्रदेश निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली 2011 के अन्तर्गत प्रदेश के गैर अनुदानित विद्यालयों को छोड़कर समस्त विद्यालयों में प्रबन्ध समिति का गठन किये जाने का प्रावधान है, जिसका कार्यकाल गठन के दिन से प्रारम्भ होकर दो वर्षों के लिए होता है। इस सम्बन्ध में नवीनतम शासनादेश संख्या: 68-5099/462/2024-अनुभाग-5, दिनांक: 05 अगस्त, 2026 तथा कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, के पत्रांक , दिनांक: द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं।

उपर्युक्त शासनादेश के अनुपालन में प्रदेश के समस्त विद्यालयों में नवीन विद्यालय प्रबन्ध समितियों के पुनर्गठन का कार्य दिनांक 01 नवम्बर, 2026 से 30 नवम्बर, 2026 तक की अवधि में कराया जाना निर्धारित है, जिससे नवगठित विद्यालय प्रबन्ध समिति दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से क्रियाशील हो सके। इस हेतु शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा निम्नलिखित दिशा-निर्देश निर्गत किये गए हैं:

प्रमुख दिशा-निर्देश एवं शर्तें:
1. विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन एवं कार्यकाल: विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन गैर अनुदानित विद्यालयों को छोड़कर प्रत्येक विद्यालय में किया जायेगा। प्रत्येक दो वर्ष में इस समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। इस हेतु समिति का कार्यकाल 23 माह पूर्ण होने के साथ ही नई समिति के गठन की कार्यवाही आरम्भ कर दी जाए तथा 24वाँ माह समाप्त होने के पूर्व ही नवीन समिति का गठन कर लिया जाए। अपरिहार्य परिस्थितियों यथा- आम चुनाव, महामारी, प्राकृतिक आपदा आदि में यदि 24वें माह में गठन न हो सके, तो स्थितियाँ सामान्य होते ही यथाशीघ्र गठन करा लिया जाए तथा नई समिति के गठन तक पूर्व की समिति कार्य करती रहेगी।
2. एक ही परिसर में विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय: एक ही परिसर में स्थापित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में संयुक्त रूप से एक ही विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन किया जायेगा। समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भी प्रबन्ध समिति का गठन किया जाएगा।
3. समिति की संरचना (कुल 15 सदस्य):
  • अभिभावक सदस्य (11 सदस्य): अध्ययनरत बच्चों के माता-पिता अथवा अभिभावक होंगे, जिनमें से SC, ST, OBC तथा कमजोर वर्ग के माता-पिता अथवा संरक्षक भी एक-एक सदस्य होंगे। समिति में 50 प्रतिशत महिला सदस्याएं होना अनिवार्य है।
  • शेष 4 सदस्य निम्नलिखित होंगे:
    • ग्राम पंचायत / वार्ड सदस्य / स्थानीय प्राधिकारी के निर्वाचित सदस्यों में से एक सदस्य।
    • सहायक नर्स / मिडवाइफ (ANM) में से एक सदस्य (प्रधानाध्यापक द्वारा चयनित)।
    • जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नाम निर्दिष्ट संबंधित क्षेत्र का तैनात लेखपाल।
    • विद्यालय का प्रधानाध्यापक / इंचार्ज प्रधानाध्यापक, जो समिति का पदेन सदस्य-सचिव होगा।
4. गठन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:
  • विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन खुली बैठक में किया जायेगा।
  • समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में से एक महिला और एक पुरुष का चयन किया जाएगा जो कि बच्चों के माता-पिता / अभिभावक में से होंगे।
  • शिक्षामित्र, रसोइया या विभाग में कार्यरत किसी अन्य कर्मी को समिति का सदस्य नहीं बनाया जाएगा (सदस्य-सचिव को छोड़कर)।
  • नवीन विद्यालय प्रबन्ध समिति दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से क्रियाशील होगी।
  • नवीन विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों का विवरण एक सप्ताह के अन्दर विद्यालय की दीवार पर पेंट करा दिया जाए।
  • बैठक में विद्यालय में नामांकित कुल बच्चों की संख्या के कम से कम 50% माता-पिता / अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
  • नवीन विद्यालय प्रबन्ध समिति के गठन की तिथि ब्लॉक स्तर से तय की जाएगी जो विकास खण्ड के नोडल अधिकारी की उपस्थिति में गठित की जाएगी।

#SMC #SMCReconstitutionOrder #SMCGathan2026 #SchoolManagementCommittee #BasicShiksha #UPBasicEducation #BasicSamachar #SitapurShiksha #TeacherUtility #SMCShasanadesh #VidyalayaPrabandhSamiti #SMCGuidelinesUP #UPBasicShikshaParishad

Post a Comment

0 Comments