History Calendar

UP Special TET (वि०सं० 03/2026) एवं OTR ऑनलाइन आवेदन: संपूर्ण गाइड

UP Special TET (वि०सं० 03/2026) एवं OTR ऑनलाइन आवेदन: संपूर्ण गाइड

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज द्वारा परिषदीय/सहायता प्राप्त विद्यालयों के सेवारत शिक्षकों एवं विशेष शिक्षकों (CWSN) हेतु आयोजित विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET), 2026 की आधिकारिक नियमावली, महत्वपूर्ण तिथियाँ एवं आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है।

अति आवश्यक सूचना
ध्यान दें: ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 04.10.2026 है! सर्वर डाउन होने से बचने के लिए आज ही अपना फॉर्म व शुल्क सबमिट करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Official Schedule)

पंजीकरण (OTR) प्रारम्भ: 05.09.2026
शुल्क एवं आवेदन की अंतिम तिथि: 04.10.2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 08.10.2026
लिखित परीक्षा तिथि: 03.11.2026

आवेदन शुल्क (Category-wise Fee)

श्रेणी (Category) प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-5) उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6-8)
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / ई.डब्ल्यू.एस. (EWS) ₹ 1,000/- ₹ 1,000/-
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) ₹ 500/- ₹ 500/-
दिव्यांगजन (PH) ₹ 300/- ₹ 300/-

भाग 1: वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) भरने के 6 चरण

स्टेप 1: Personal Details (व्यक्तिगत विवरण)
  • अभ्यर्थी का पूरा नाम, पिता व माता का नाम, जन्मतिथि और लिंग (हाईस्कूल प्रमाण-पत्र के अनुसार)।
  • पहचान चिन्ह (Identification Mark) स्पष्ट रूप से भरें।
  • मूल निवास (UP Domicile: Yes/No), आरक्षण श्रेणी एवं विशेष आरक्षण स्थिति।
  • विभागीय दंड व न्यायालयी मामलों (Penalty / Legal Proceedings) पर 'No' चुनें यदि कोई मामला नहीं है।
स्टेप 2: Address Details (पते का विवरण)
  • स्थायी पता (Permanent Address) एवं पत्राचार का पता (Correspondence Address) सही पिनकोड के साथ भरें।
स्टेप 3: Educational Qualifications (शैक्षिक योग्यता)
  • स्नातक (Graduation) का बोर्ड/विश्वविद्यालय, उत्तीर्ण वर्ष, रोल नंबर/अंकपत्र संख्या, विषय और प्राप्तांक भरें।
  • परास्नातक या अन्य डिग्री जोड़ने हेतु 'Add Entry' विकल्प का प्रयोग करें।
स्टेप 4: Twin Declaration (जुड़वाँ भाई/बहन घोषणा)
  • यदि कोई जुड़वाँ भाई या बहन भी इस परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो 'Yes' करें, अन्यथा 'No' चुनें।
स्टेप 5: Documents Upload (दस्तावेज़ अपलोड)
  • निर्धारित साइज़ के भीतर फोटो, हस्ताक्षर, हस्तलिखित घोषणा और ID प्रूफ अपलोड करें।
स्टेप 6: Review & Submit
  • समस्त प्रविष्टियों का मिलान करके फाइनल सबमिट करें और अपनी OTR ID सुरक्षित प्राप्त करें।

भाग 2: Special TET परीक्षा आवेदन प्रक्रिया

सेवारत शिक्षक विवरण (Service Details):
  1. Applying As: अपनी आवेदन श्रेणी (Upper Primary 06-08 अथवा Primary 01-05) चुनें।
  2. Organization: वर्तमान कार्यरत विद्यालय का पूरा नाम, ब्लॉक एवं जनपद दर्ज करें (उदा. COMPOSITE SCHOOL BHIRIYA, MAHOLI, SITAPUR)।
  3. Date of Joining: वर्तमान विद्यालय/संस्थान में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि चुनें।
  4. eHRMS Code: बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अपना 6 अंकों का मानव संपदा कोड भरें (विशेष शिक्षक अपना RCI व CRR विवरण भरें)।
  5. Fee Payment & Print: ऑनलाइन शुल्क भुगतान के उपरांत फाइनल प्रिंटआउट अवश्य सुरक्षित डाउनलोड कर लें।

परीक्षा योजना एवं न्यूनतम अर्हक अंक (Passing Marks)

  • परीक्षा संरचना: कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), समय 150 मिनट (2:30 घंटा)। कोई नकारात्मक मूल्यांकन (No Negative Marking) नहीं।
  • सामान्य वर्ग (General): 60% अंक (150 में से 90 अंक)।
  • आरक्षित वर्ग (OBC / SC / ST / EWS / स्वतंत्रता सेनानी आश्रित / दिव्यांग): 55% अंक (150 में से 82 अंक)।

अपलोड हेतु आवश्यक दस्तावेज़ एवं निर्धारित फाइल साइज़

क्र. सं. दस्तावेज़ का नाम फ़ाइल प्रारूप मान्य साइज़ सीमा
1 पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो (Passport Photo) JPG / JPEG 30 KB से 300 KB (OTR में 10-100 KB)
2 हस्ताक्षर (Signature - सफेद पृष्ठभूमि पर) JPG / JPEG 10 KB से 100 KB (140x110 Pixel)
3 हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) JPG / JPEG / PNG 10 KB से 100 KB
4 पहचान प्रमाण पत्र (PAN Card / ID Proof) PDF 20 KB से 200 KB
5 स्नातक अंकपत्र (Graduation Marksheet) PDF 20 KB से 200 KB
6 आरक्षण प्रमाण पत्र (OBC / SC / ST / EWS / FF) PDF 20 KB से 200 KB
7 वेतन पर्ची / सेवा प्रमाण (Salary Slip) PDF 20 KB से 200 KB
महत्वपूर्ण निर्देश:
• हस्तलिखित घोषणा को सादे सफेद कागज़ पर स्वयं अपनी लिखावट में लिखकर ही स्कैन करें।
• यदि फ़ोटो या PDF का साइज़ तय सीमा से अधिक है, तो ऊपर दिए गए इमेज व PDF रीसाइज़र टूल से उसे सही KB में बदलकर ही अपलोड करें।
• किसी भी तकनीकी समस्या के लिए आयोग हेल्पलाइन: 08448573939 (09:30 AM से 06:00 PM) पर संपर्क करें।

Post a Comment

0 Comments