महोली के बच्चों ने आंचलिक विज्ञान नगरी में देखी विज्ञान की दुनिया
महोली/लखनऊ। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड महोली के मेधावी छात्र-छात्राओं ने लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान नगरी का शैक्षिक भ्रमण किया।
क्विज प्रतियोगिता के विजेता इन बच्चों को श्री विशाल जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विज्ञान केंद्र में बच्चों ने 3D शो, डायनासोर पार्क, मानव सभ्यता गैलरी और एक्वेरियम का अवलोकन कर वैज्ञानिक बारीकियों को समझा।
वापसी के दौरान बाल गोविन्द द्विवेदी के बाँसुरी वादन ने सफर को आनंदमय बना दिया।

