ULLAS पोर्टल: बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
असेसमेंट डेटा फीड करने की स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया
सूचना: ULLAS (Understanding of Lifelong Learning for All in Society) के तहत आयोजित परीक्षा के अंकों की ऑनलाइन फीडिंग शुरू हो चुकी है। सभी विद्यालय प्रभारी (Head Teacher) नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें।
1 लॉगिन प्रक्रिया (Login Process)
- पोर्टल पर Head Teacher के उस मोबाइल नंबर का उपयोग करें जो विभाग में रजिस्टर्ड है।
- 'Login' पर क्लिक करें, मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के माध्यम से प्रवेश करें।
2 असेसमेंट विकल्प का चयन
- डैशबोर्ड पर बाईं ओर (Left Side) दिए गए मेनू में 'Exam and Certification' पर क्लिक करें।
- इसके बाद अंदर दिए गए 'Manage Marks Entry' विकल्प को चुनें।
3 मार्क्स (अंक) फीड करना
स्क्रीन पर शिक्षार्थियों की सूची दिखेगी। जिनका डेटा फीड नहीं है, उनके नाम लाल रंग में होंगे।
| कॉलम | विवरण |
|---|---|
| Reading | पढ़ने के अंक भरें |
| Writing | लिखने के अंक भरें |
| Numeracy | संख्यात्मकता के अंक भरें |
*अंक सेव करते ही परीक्षार्थी का बॉक्स हरा (Green) हो जाएगा। यदि लाल है तो अंक सही करे जिससे परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो जाये। ऐसे ही सभी परीक्षार्थी के अंक भर लें ।
4 डेटा फ्रीज (Freeze) करना
- पहले 'Save as Draft' करें।
- पूरी जांच के बाद ही 'Freeze' बटन पर क्लिक करें।
5 रिपोर्ट डाउनलोड
- 'Certificate Reports' में जाकर 'Export' पर क्लिक करें।
- PDF या Excel में सूची डाउनलोड कर प्रिंट निकालें और BRC में जमा करें।
बेसिक शिक्षा से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें:
Basic Samachar (बेसिक समाचार)

