संकुल चितहला की मासिक बैठक, बसंत उत्सव एवं विदाई समारोह
प्राथमिक विद्यालय सीतारामपुर, महोली, सीतापुर | दिनांक: 17 फरवरी 2026
📋 बैठक की मुख्य कार्यवाही
- शुभारंभ: बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, प्रार्थना और प्रेरणा गीत के साथ की गई।
- प्रेरक गतिविधि: श्री कुलदीप शर्मा (शिक्षक संकुल) द्वारा 'शिक्षण की विरासत' विषय पर प्रेरक गीत प्रस्तुति दी गई।
- परीक्षा तैयारी: श्रीमती आरती शुक्ला द्वारा वार्षिक परीक्षा हेतु प्रश्नपत्र निर्माण और मूल्यांकन की बारीकियों पर चर्चा की गई।
- शैक्षिक नवाचार: संकुल के विभिन्न विद्यालयों द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के लिए संदर्शिका आधारित शिक्षण और नम्रता शुक्ला के द्वारा TLM का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।
- तकनीकी शिक्षा: श्री शशांक मिश्र ने ICT, स्मार्ट क्लास और दीक्षा (DIKSHA) ऐप के नियमित उपयोग पर बल दिया।
- विभागीय प्राथमिकताएं: श्री संतोष निषाद ने पठन संस्कृति, समाचार पत्र वाचन और 'आज का सुविचार' जैसी गतिविधियों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया।
- काव्य पाठ : श्री राकेश कुमार मिश्र(डंडा मास्टर जी) द्वारा होली बसंतोत्सव पर बालगोविन्द द्विवेदी द्वारा रचित डंडा चालीसा का काव्यपाठ किया गया
- समीक्षा: निपुण लक्ष्य ऐप पर बच्चों के आकलन और कक्षा 1-2 के प्रैक्टिस आकलन की प्रगति की समीक्षा की गई।
🌸 बसंत उत्सव (होली मिलन)
बैठक के दौरान सभी शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आगामी होली की शुभकामनाएँ दीं और फूलों की होली के साथ बसंत का स्वागत किया।
💐 विदाई समारोह
प्राथमिक विद्यालय बुद्धापुरवा के प्रधानाध्यापक श्री बाल गोविन्द द्विवेदी के कंपोजिट विद्यालय भिरिया में स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
📸 कार्यक्रम की सम्पूर्ण गैलरी










































































