बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुरूप 'बेस्ट प्रैक्टिसेज' की वीडियो बनाने की मार्गदर्शिका
प्रिय साथी शिक्षकों,
अब समय आ गया है अपनी मेहनत, विद्यालय की गतिविधियों तथा बच्चों के नवाचारों को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का। वीडियो बनाना शुरू में कठिन लग सकता है, लेकिन सही तकनीक अपनाकर हम भी प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर बन सकते हैं।
1. कैमरा सेटअप और फ्रेमिंग
- शॉर्ट वीडियो (9:16): रील्स या शॉर्ट्स के लिए मोबाइल खड़ा (Vertical) रखें। ये सोशल मीडिया के लिए अच्छे हैं, लेकिन टीवी/प्रोजेक्टर पर आधे दिखते हैं।
- विस्तृत वीडियो (16:9): विभाग को भेजने या बड़े स्क्रीन पर दिखाने के लिए मोबाइल आड़ा (Horizontal) रखें।
- आई-लेवल: कैमरा लेंस आँखों या सीने के स्तर पर हो।
- स्थिरता: ट्राइपॉड इस्तेमाल करें (ऑनलाइन 250-900 रुपये में अच्छा जरूरत के हिसाब से अलग मॉडल में मिल जाता है)। लेकिन शुरुआत में मोबाइल कैमरा + सस्ता ट्राइपॉड काफी है। बाद में जरुरत और शौक के हिसाब से महगे गिम्बल आदि लेना चाहे तो ले सकते है
- वॉटरमार्क हटाएँ: कैमरा सेटिंग्स में "Shot on..." या डिवाइस वॉटरमार्क को डिसएबल कर दें। (ज्यादातर एंड्रॉइड फोन में कैमरा ऐप की सेटिंग्स → वॉटरमार्क → ऑफ करें।)
2. ऑडियो रिकॉर्डिंग
- ब्लूटूथ इयरफोन: कैमरा दूर हो तो सस्ता विकल्प।
- वायरलेस कॉलर माइक: सबसे अच्छा, बाहर के शोर को कम या खत्म करता है।
- टेस्ट विडियो : पहले छोटा वीडियो बनाकर आवाज चेक करें की कही आवाज में कोई समस्या तो नहीं।
- अनुशासन: बच्चों को पहले बताएं ताकि शोर न हो। कैमरामैन जो की अक्सर कोई बच्चा ही होगा उसे बताए के सिर्फ इशारों से बात करें।
3. एडिटिंग ऐप्स
2026 में बिना वॉटरमार्क वाले अच्छे फ्री ऐप्स:
- CapCut: आधुनिक इफेक्ट्स, ट्रांजिशन, AI टूल्स — शोर्ट विडीयो के लिए ज्यादा उपयोगी ।
- VN Video Editor: आसान, प्रोफेशनल टाइमलाइन,
- PowerDirector: तेज एडिटिंग और अच्छी क्वालिटी (फ्री वर्जन में वॉटरमार्क है , इसके पेड या मोड वर्जन लेकर हटा सकते हैं)।।
- KineMaster: वॉइसओवर और टेक्स्ट के लिए लोकप्रिय (वॉटरमार्क है , इसके पेड या मोड वर्जन लेकर हटा सकते हैं)।
- InShot: बेसिक कट-पेस्ट और शॉर्ट्स।
- Canva: PPT को वीडियो में बदलने और थंबनेल के लिए बेस्ट।
4. वीडियो बनाने के चरण
- स्क्रिप्टिंग: मुख्य बिंदु लिखें, बच्चों को भूमिका समझाएं।
- शूटिंग: शांत जगह पर (TLM, ब्लैकबोर्ड पास)।
- ग्राउंड विडिओ : खेल प्रार्थना , गतिविधिओ आदि के लिए किसी होशियार बच्चे को मोबाइल देकर विडियो बनवाये ।
- एडिटिंग: फालतू हिस्से काटें, टेक्स्ट डालें, हल्का बैकग्राउंड म्यूजिक।
- एक्सपोर्ट: 1080p (Full HD) में सेव करें।
- परिचय: शुरू और अंत में नाम, स्कूल और जनपद बताएं।
5. डेटा और सोशल मीडिया प्रबंधन
- स्टोरेज: 128 GB या 256 GB फोन इस्तेमाल करें।
- पेन ड्राइव : 128 GB या 256 GB फोन इस्तेमाल करें।यदि स्कूल में स्मार्ट टीवी है तो देख ले वो कितना GB PENDRIVE सपोर्ट करता है पुराने स्मार्ट टीवी अक्सर 32 से 64 GB के सपोर्ट करते है
- बैकअप: Google Drive या External Hard Drive।
- अपलोड: High Quality Upload ऑन रखें।
प्रमुख प्लेटफॉर्म
- YouTube: लंबे वीडियो के लिए बेस्ट।
- Facebook: शिक्षक ग्रुप्स और विभाग के लिए।
- Instagram: शॉर्ट रील्स।
- WhatsApp, Telegram: त्वरित शेयरिंग।
- X: अधिकारियों/विभाग को टैग करके दिखा सकते हैं।
सुझाव: आप जब भी कोई वीडियो या इमेज सोशल मीडिया पर शेयर करें तो प्रयास करें सोशल हैंडल/यूजरनेम स्कूल के नाम से भी बनाएं।
सावधानी: सिर्फ शैक्षिक गतिविधियों पर फोकस करें। परजीवी ट्रोलर्स को मौका न दें। उद्देश्य शिक्षा की गरिमा बढ़ाना है।
यदि वीडियो मुश्किल लगे तो अच्छी फोटो खींचकर PDF ऐप से मर्ज कर लें। यूट्यूब पर देखकर सीखें। अभ्यास से परफेक्ट बनेंगे। सभी स्कूल जरूरी नहीं कि प्रोफेशनल एडिटिंग कर पाए, लेकिन प्रयास शुरू करें।
यदि आपके पास भी इससे जुड़ी कोई जानकारी, सुझाव अथवा सवाल हो अवश्य बताएं।

