History Calendar

स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) पंजीकरण, लॉगिन, 6 घटक सर्वे एवं फोटो अपलोड एरर समाधान गाइड

शिक्षा मंत्रालय - भारत सरकार

स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR)

पंजीकरण, लॉगिन, 6 घटक सर्वे एवं फोटो अपलोड एरर समाधान गाइड

📋 1. शुरुआत से पहले जरूरी डेटा
ध्यान दें: उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के विद्यालयों के UDISE कोड में शुरुआती '0' अवश्य चेक करें (कुल 11 अंक होने चाहिए)।
  • UDISE+ कोड: विद्यालय का 11 अंकों का पूर्ण कोड।
  • प्रधानाध्यापक/प्रभारी का विवरण: नाम, पद, चालू मोबाइल नंबर और चालू ईमेल आईडी।
  • प्राथमिक डेटा: बालक एवं बालिकाओं के क्रियाशील शौचालय, चालू नल/समरसेबल, हाथ धोने के वॉश बेसिन, कंपोस्ट पिट और पौधरोपण का विवरण।
✍️ 2. नया रजिस्ट्रेशन करने की विधि
📱 मोबाइल ऐप विकल्प: आप यह संपूर्ण प्रक्रिया अपने मोबाइल पर SHVR Mobile App डाउनलोड करके भी आसानी से पूरी कर सकते हैं।
  1. पोर्टल या ऐप के होमपेज पर "Sign Up / Registration" पर टैप करें।
  2. 11 अंकों का UDISE Code दर्ज करके Search / Submit करें।
  3. स्क्रीन पर विद्यालय का नाम व ब्लॉक स्वतः आएगा, उसे सत्यापित करें।
  4. प्रभारी का नाम, पद, मोबाइल नंबर व ईमेल भरें।
  5. पासवर्ड बनाएं: जैसे School@2026 (पहला अक्षर बड़ा, स्पेशल कैरेक्टर और अंक अवश्य हों)।
  6. मोबाइल पर आए 6 अंकों के OTP को भरकर सबमिट करें। "Registration Successful" का मैसेज स्क्रीन पर दिखेगा।
OTP न आए तो क्या करें? मोबाइल पर DND सर्विस चेक करें या 2 मिनट बाद Resend OTP दबाएं। सिम नेटवर्क में होना अनिवार्य है।
🔐 3. लॉगिन एवं 6 घटकों का सर्वे
  • User ID: आपका 11 अंकों का UDISE कोड।
  • Password: जो पासवर्ड आपने साइन-अप करते समय बनाया था।

सर्वे के 6 मुख्य बिंदु (सभी को 100% पूरा करना अनिवार्य है):

  1. जल (Water): सुरक्षित पेयजल, परीक्षण और आपूर्ति।
  2. शौचालय (Toilets): बालक-बालिका हेतु अलग, साफ और क्रियाशील शौचालय/मूत्रालय।
  3. साबुन से हाथ धोना (Handwashing): भोजन से पूर्व और शौच के बाद साबुन की उपलब्धता।
  4. संचालन एवं रखरखाव (O&M): टूटे बर्तनों/पाइपों की मरम्मत, डस्टबिन की व्यवस्था।
  5. व्यवहार परिवर्तन (Capacity Building): बाल संसद, एसएमसी बैठक और बच्चों की स्वच्छता आदतें।
  6. हरित पहल (Green School): किचन गार्डन, वृक्षारोपण, वर्षा जल संचयन, कंपोस्टिंग और सोलर लाइट।
📸 4. फोटो अपलोड एरर से बचने के उपाय
सबसे बड़ा एरर: कैमरे से सीधे खींची गई फोटो 3MB से 6MB की होती है, जिसे पोर्टल का सर्वर स्वीकार नहीं करता और 'Server Error' या 'Page Crash' हो जाता है।
  • साइज 100 KB से 200 KB रखें:
    शॉर्टकट: फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर किसी साथी को भेजें और वापस सेव कर लें। व्हाट्सएप साइज को तुरंत 100 KB के आसपास कंप्रेस कर देता है। दूसरा तरीका फोटो का Screenshot लेकर क्रॉप करना है। या इस वेबसाइट के सबसे नीचे एक इमेज कंप्रेशर रिसाइजर टूल है उसका उपयोग करें।
  • लोकेशन (GPS) ऑन रखें: फोटो खींचते समय मोबाइल का GPS ऑन रखें ताकि जियो-टैगिंग की पुष्टि हो सके।
  • फोटो का नाम (File Name) बदलें: फोटो के नाम में स्पेस, तारीख या ब्रैकेट बिल्कुल न लगाएं।
    ✖ गलत: IMG_2026-04-10 (1).jpg
    ✔ सही: toilet.jpg या water1.jpg
  • फॉर्मेट केवल JPG/JPEG: PNG, PDF या HEIC (iPhone फॉर्मेट) अपलोड नहीं होंगे।
🛠️ 5. "Registration Not Showing" समस्या का समाधान

यदि ब्लॉक/जिले की लिस्ट में आपका विद्यालय पेंडिंग दिखा रहा है, तो नीचे दिए गए कारणों की जांच करें:

  • सर्वे अधूरा होना: केवल रजिस्ट्रेशन करने से नाम 'Completed' में नहीं आता। लॉगिन करके देखें कि सभी 6 घटकों के आगे हरा टिक (100%) लगा है या नहीं।
  • Final Submit न करना: सर्वे भरने के बाद जब तक अंत में "Final Submit" पर क्लिक करके सबमिशन लॉक नहीं किया जाएगा, स्टेटस अधूरा ही रहेगा।
  • कैशे (Cache) समस्या: यदि लॉगिन करने पर पुराना पेज खुल रहा है, तो क्रोम ब्राउज़र में "Incognito Tab" (प्राइवेट विंडो) खोलकर लॉगिन करें।
  • UDISE Sync एरर: यदि UDISE डालने पर 'Invalid Code' या 'School Not Found' दिखे, तो अपने ब्लॉक के ARP, MIS कोऑर्डिनेटर या BEO कार्यालय से UDISE डेटा सिंक (Push) कराने हेतु संपर्क करें।
  • सुविधा न होने पर: यदि कोई सुविधा आपके यहाँ उपलब्ध नहीं है तो उसकी जगह कोई सामान्य फोटो अपलोड करें जैसे सोलर पैनल न होने की स्थिति में कोई AI जेनरेटेड फोटो या खाली जमीन आदि की फोटो अपलोड कर दें।
📑 6. फाइनल सबमिशन के तुरंत बाद क्या करें?
  • फाइनल सबमिट होते ही स्क्रीन पर Acknowledgement Slip / Registration Summary का विकल्प आएगा।
  • उसकी PDF फाइल डाउनलोड करें और विद्यालय अभिलेख में सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक हो तो एक प्रिंट निकाल लें।
  • जनरेट हुआ Application Reference Number नोट कर लें, जो ब्लॉक या जिला स्तर पर सत्यापन के समय काम आ सकता है।

📢 नियमित अपडेट्स प्राप्त करें

इस तरह के शैक्षणिक और विभागीय अपडेट्स के लिए हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से सीधे जुड़ें:

Basic Samachar व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए उपयोगी | SHVR Portal Guide

Post a Comment

0 Comments