History Calendar

महोली में रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण 23/08/2026

महोली में रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण

महोली (सीतापुर)। आज 23/08/2026 महोली तहसील सभागार में रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम महोली विधायक शशांक त्रिवेदी की गरिमामयी अगुवाई तथा महोली खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अवनीश यादव के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

सभागार में बड़ी स्क्रीन/मॉनिटर के माध्यम से लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का सजीव प्रसारण उपस्थित सभी शिक्षकों एवं रसोइयों को दिखाया गया।

योजनाओं की जानकारी व सौगातों का वितरण:

कार्यक्रम के दौरान विधायक शशांक त्रिवेदी एवं अधिकारियों द्वारा:

  • उपस्थित रसोइयों को साड़ी व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
  • स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए गए।
  • सरकार द्वारा मानदेय में ₹1,000 की ऐतिहासिक वृद्धि (₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रति माह) तथा भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा रसोइयों व श्रमिकों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति:

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एआरपी आलोक कुमार मिश्रा, एआरपी गोविन्द कुशवाहा, बालगोविंद द्विवेदी, अतन कुमार मिश्रा, आशीष कुमार मिश्रा, वीरेंद्र दीक्षित, नरेश कुमार, पुष्पति, विशाल सिंह, अंकित कश्यप सहित विकास खंड के अनेक शिक्षक व बड़ी संख्या में रसोइया उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित रसोइयों व अतिथियों के लिए स्वल्पाहार/जलपान की व्यवस्था की गई।

×

Post a Comment

0 Comments