जनगणना 2027: क्या एंड्रॉइड 12 से कम होने पर नया मोबाइल खरीदना होगा या स्कूल टैबलेट का उपयोग करें?
बेसिक समाचार • विशेष मार्गदर्शिकाआगामी जनगणना 2027 के कार्यों को लेकर हमारे कई शिक्षक साथियों और शिक्षामित्रों का एक आम सवाल था कि—यदि उनके पास एंड्रॉइड 12 (Android 12) वर्जन का स्मार्टफोन नहीं है, तो क्या उन्हें कार्य के लिए नया मोबाइल खरीदना पड़ेगा? या फिर विद्यालय में उपलब्ध सरकारी टैबलेट का उपयोग किया जा सकता है? इस विषय पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए यह विस्तृत एवं व्यावहारिक मार्गदर्शिका तैयार की गई है।
🏛️ टैबलेट के उपयोग पर सरकारी निर्देश
शासन या विभाग की तरफ से ऐसा कोई लिखित प्रतिबंध नहीं है कि आप विद्यालय के टैबलेट का उपयोग जनगणना कार्य के लिए नहीं कर सकते। आप इसका उपयोग कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले आपको इसकी कुछ सीमाओं और तकनीकी बातों को ध्यान में रखना होगा। (नोट: यह जानकारी मुख्य रूप से सैमसंग टैबलेट के लिए है।)
⚠️ स्कूल टैबलेट इस्तेमाल करने की सावधानियाँ
- पावर बैंक (Power Bank): बैटरी जल्दी खत्म होने की स्थिति से बचने के लिए एक अच्छी क्षमता का पावर बैंक अवश्य साथ रखें।
- इंटरनेट व डेटा (Internet): फील्ड में नेटवर्क कमजोर हो सकता है, इसलिए प्रयास करें कि दो अलग-अलग नेटवर्क वाली सिम का विकल्प आपके पास मौजूद रहे।
- नियमित सिंक (Data Sync): दिन भर का डाटा एंट्री कार्य पूरा होने के बाद, अच्छे नेटवर्क एरिया में आकर डेटा को सर्वर पर सिंक (Sync) करना बिल्कुल न भूलें।अधिक उचित होगा कि 10/20 मकानों की सूचना लेकर कही सही नेटवर्क में आकर सिंक करे या नेटवर्क सही हो तो जितने मकान की सूचना भरते जाये उतना तुरंत ही सिंक करते जायें।
- प्राथमिकता: संभव हो तो एंड्रॉइड 12 या उससे ऊपर का अपना पर्सनल स्मार्टफोन ही फील्ड में ले जाएं। यह अधिक सुरक्षित, फास्ट और सुविधाजनक रहेगा।
- अंतिम विकल्प: जब कोई अन्य विकल्प न बचे, तभी सरकारी टैबलेट का उपयोग पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करें।
सरकारी टैबलेट को हैंग होने से बचाने के लिए वर्चुअल रैम सेट करने की पूरी प्रक्रिया हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
🔗 यहाँ क्लिक करें: RAM Plus सेटिंग देखें
