समग्र शिक्षा - उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद्
अकादमिक कैलेंडर 2026-27
अप्रैल 2026
शिक्षण कार्य एवं पाठ्य सहगामी क्रियाएँ
- स्कूल चलो अभियान (प्रथम चरण) कक्षा 1 से 8 (1-15 अप्रैल तक)
- शिक्षण कार्य आरंभ 1 अप्रैल से; नए सत्र में नया सवेरा' का आयोजन
- कक्षा 1 के लिए 'विद्या प्रवेश' कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाए
- कक्षा 5 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का नामांकन कक्षा 6 में एवं कक्षा 8 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का नामांकन कक्षा 9 में शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।
- प्रत्येक कक्षा के लिए विषयवार मासिक शिक्षण योजना (Lesson Plan) तैयार की जाए
- विद्यालय पुस्तकालय के सुदृढ़ उपयोग हेतु विशेष गतिविधि प्रारम्भ की जाएँ। कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा लाइब्रेरी हेतु सप्ताह में एक "वादन-दिवस (रीडिंग-डे)" निर्धारित किया जाए।
- छात्रों को पाठ्यपुस्तकों एवं कार्यपुस्तिकाओं का वितरण सुनिश्चित किया जाए।
- प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) हेतु छात्रों के बैंक खाते खुलवाना सुनिश्चित किया जाए
- इस माह तक कक्षावार एवं विषयवार वार्षिक पाठ्यक्रम का लगभग 10 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूर्ण किया जाए तथा कक्षा 6 से 8 के प्रत्येक कालांश में कम से कम 10 मिनट ICT संसाधनों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
- कक्षा 6-8 में शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु सप्ताह में एक कालांश का निर्धारण 'खान एकेडमी' के डिजिटल संसाधनों के उपयोग हेतु किया जाए।
- प्रधानाध्यापक द्वारा माह हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्ण किए जाने की प्रगति की समीक्षा की जाए।
बैठकों का आयोजन
- विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) की बैठक आयोजित कर नवीन सत्र की कार्य योजना साझा की जाए। अध्यापकों को एकेडमिक कैलेण्डर एवं शैक्षिक समय सारणी उपलब्ध कराई जाए।
- मेगा PTM का आयोजन किया जाए, जिसमें शैक्षिक सत्र 2025-26 की प्रगति एवं आगामी सत्र में अभिभावकों की विद्यालय से अपेक्षा पर चर्चा की जाए
आकलन
- शैक्षिक सत्र 2026-27 में आयोजित किए जाने वाले आकलन / मूल्यांकन के संबंध में अध्यापकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जाए।
- कक्षा 1 से 3 की कार्यपुस्तिकाओं में दिए गए साप्ताहिक आकलन 'मैंने सीख लिया' को संदर्शिका में दिए निर्देशानुसार क्रियान्वित किया जाए।
खेलकूद, शारीरिक शिक्षा
- विद्यालय स्तरीय खेलकूद समिति का गठन किया जाए।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 7 अप्रैल - विश्व स्वास्थ दिवस का आयोजन किया जाए।
- 14 अप्रैल - अम्बेडकर जयन्ती पर गतिविधियों का आयोजन किया जाए।
मई 2026
शिक्षण कार्य एवं पाठ्य सहगामी क्रियाएँ
- इस माह तक कक्षावार एवं विषयवार वार्षिक पाठ्यक्रम का लगभग 20 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूर्ण किया जाए तथा कक्षा 6 से 8 के प्रत्येक कालांश में कम से कम 10 मिनट ICT संसाधनों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
- कक्षा 6-8 में शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु सप्ताह में एक कालांश का निर्धारण 'खान एकेडमी' के डिजिटल संसाधनों के उपयोग हेतु किया जाए।
- विद्यार्थियों को ग्रीष्म-अवकाश हेतु गृह-कार्य (holiday homework) विषयवार दिए जाएं तथा पढ़ाए गए अध्यायों से लेखन एवं आंकिक प्रश्नों को हल करना जैसे कार्य दिए जाएं।
- प्रधानाध्यापक द्वारा माह हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्ण किए जाने की प्रगति की समीक्षा की जाए।
विशेष आयोजन
- समर कैम्प का आयोजन (ग्रीष्म-अवकाश में)
खेलकूद, शारीरिक शिक्षा
- विद्यार्थियों को योगाभ्यास एवं शारीरिक व्यायाम की जानकारी दी जाए
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 1 मई - श्रमिक दिवस सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन किया जाए
जून 2026
शिक्षण कार्य एवं पाठ्य सहगामी क्रियाएँ
- इस माह तक कक्षावार एवं विषयवार वार्षिक पाठ्यक्रम का लगभग 20 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूर्ण किया जाए तथा कक्षा 6 से 8 के प्रत्येक कालांश में कम से कम 10 मिनट ICT संसाधनों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
- कक्षा 6-8 में शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु सप्ताह में एक कालांश का निर्धारण 'खान एकेडमी' के डिजिटल संसाधनों के उपयोग हेतु किया जाए।
विशेष आयोजन एवं राष्ट्रीय दिवस
- समर कैम्प का आयोजन (विभागीय निर्देशानुसार)
- 5 जून - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन / व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पोस्टर, निबंध, प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाए।
- 21 जून - विश्व योग दिवस का आयोजन किया जाए।
जुलाई 2026
शिक्षण कार्य एवं पाठ्य सहगामी क्रियाएँ
- स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) कक्षा 1 से 8 (1-15 जुलाई तक)
- छात्रवृत्ति आवेदन के सम्बन्ध में छात्र-छात्राओं को जागरूक करना एवं आवेदन फार्म भरवाना।
- कक्षा-वार वाचन प्रतियोगिता (Reading Competition) का आयोजन।
- इस माह तक कक्षावार एवं विषयवार वार्षिक पाठ्यक्रम का लगभग 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूर्ण किया जाए तथा कक्षा 6 से 8 के प्रत्येक कालांश में कम से कम 10 मिनट ICT संसाधनों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
- कक्षा 6-8 में शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु सप्ताह में एक कालांश का निर्धारण 'खान एकेडमी' के डिजिटल संसाधनों के उपयोग हेतु किया जाए।
- प्रधानाध्यापक द्वारा माह हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्ण किए जाने की प्रगति की समीक्षा की जाए।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- वर्षा ऋतु के संदर्भ में पर्यावरण अध्ययन आधारित परियोजना कार्य कराया जाए
अगस्त 2026
शिक्षण कार्य एवं पाठ्य सहगामी क्रियाएँ
- इस माह तक कक्षावार एवं विषयवार वार्षिक पाठ्यक्रम का लगभग 40 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूर्ण किया जाए तथा कक्षा 6 से 8 के प्रत्येक कालांश में कम से कम 10 मिनट ICT संसाधनों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
- कक्षा 6-8 में शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु सप्ताह में एक कालांश का निर्धारण 'खान एकेडमी' के डिजिटल संसाधनों के उपयोग हेतु किया जाए।
- प्रधानाध्यापक द्वारा प्रथम सत्र परीक्षा से पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की जाए।
आकलन
- प्रथम सत्र परीक्षा अब तक पूर्ण किए गए पाठ्यक्रम के आधार पर विषय वार प्रश्न पत्रों का निर्माण किया जाए।
- प्रथम सत्र परीक्षा का आयोजन किया जाए तथा प्राप्त अंकों के आधार पर 'समग्र प्रगति पत्र' भरा जाए।
- बच्चों की शैक्षिक प्रगति के संबंध में अभिभावकों को अवगत कराया जाए।
खेलकूद, शारीरिक शिक्षा
- सदनवार खेल-कूद, व्यायाम, योग सम्बन्धी प्रतियोगिताओं का आयोजन ।
- राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण एवं अन्य शैक्षिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाए।
- स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित इतिहास एवं सामान्य ज्ञान आधारित गतिविधियाँ। विद्यार्थियों द्वारा भाषण, निबंध एवं कविता पाठ प्रतियोगिता।
- "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।
सितम्बर 2026
शिक्षण कार्य एवं पाठ्य सहगामी क्रियाएँ
- भाषा, गणित, पर्यावरण विज्ञान विषयों में हैंड्स-ऑन गतिविधियाँ और प्रयोग
- विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक शैक्षिक गतिविधियाँ सुनिश्चित की जाएँ तथा विद्यालय एवं विकास खण्ड स्तरीय क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए।
- इस माह तक कक्षावार एवं विषयवार वार्षिक पाठ्यक्रम का लगभग 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूर्ण किया जाए तथा कक्षा 6 से 8 के प्रत्येक कालांश में कम से कम 10 मिनट ICT संसाधनों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
- कक्षा 6-8 में शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु सप्ताह में एक कालांश का निर्धारण 'खान एकेडमी' के डिजिटल संसाधनों के उपयोग हेतु किया जाए।
- प्रधानाध्यापक द्वारा माह हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्ण किए जाने की प्रगति की समीक्षा की जाए।
आकलन
- विभागीय निर्देशानुसार विद्यार्थियों की प्रगति को 'समग्र प्रगति पत्र' पर दर्ज किया जाए एवं अभिभावकों को अवगत कराया जाए।
खेलकूद, शारीरिक शिक्षा
- खेल-कूद, व्यायाम, योग सम्बन्धी प्रतियोगिताओं का आयोजन।
- विभाग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार स्कूल गेम्स / खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। दिनांक 30 सितम्बर तक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 5 सितम्बर - शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का अभिनंदन कार्यक्रम। शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा बाल-शिक्षक गतिविधि (Student Teaching Activity) करायी जाएँ।
- 14 सितम्बर - हिंदी दिवस सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।
- दिनांक 24 सितम्बर को मीना दिवस के अवसर पर बालिका सशक्तिकरण विषय आधारित विभिन्न गतिविधियों का संचालन, चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए।
अक्टूबर 2026
शिक्षण कार्य एवं पाठ्य सहगामी क्रियाएँ
- अर्ध वार्षिक परीक्षा से पूर्व जो विद्यार्थी लगातार अनुपस्थित हो रहे हों, उन्हें प्रधानाध्यापक द्वारा सूचित कर 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु अभिभावकों को फोन कॉल तथा होम विजिट की जाए
- इस माह तक कक्षावार एवं विषयवार वार्षिक पाठ्यक्रम का लगभग 60 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूर्ण किया जाए तथा कक्षा 6 से 8 के प्रत्येक कालांश में कम से कम 10 मिनट ICT संसाधनों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए
- कक्षा 6-8 में शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु सप्ताह में एक कालांश का निर्धारण 'खान एकेडमी' के डिजिटल संसाधनों के उपयोग हेतु किया जाए।
- प्रधानाध्यापक द्वारा अर्ध-वार्षिक परीक्षा से पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम की प्रगति की समीक्षा जाए।
आकलन
- सितम्बर माह तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के आधार पर अर्ध-वार्षिक परीक्षा (लिखित एवं मौखिक) का आयोजन किया जाए ।
- अर्धवार्षिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को निर्देशानुसार विद्यार्थियों की प्रगति को 'समग्र प्रगति पत्र' पर दर्ज किया जाए।
- बच्चों की शैक्षिक प्रगति के संबंध में अभिभावकों को अवगत कराया जाए।
खेलकूद, शारीरिक शिक्षा
- विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार स्कूल गेम्स / खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 2 अक्टूबर - गाँधी जयंती का आयोजन किया जाए।
- 31 अक्टूबर - सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।
- स्वच्छता अभियान / स्वच्छ विद्यालय अभियान का आयोजन। विद्यार्थियों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता गतिविधियाँ
नवम्बर 2026
शिक्षण कार्य एवं पाठ्य सहगामी क्रियाएँ
- उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का विभागीय निर्देशानुसार शैक्षिक भ्रमण कराना।
- अर्ध-वार्षिक परीक्षाफल को प्ररेणा पोर्टल पर अपलोड करना
- अर्ध-वार्षिक परीक्षाफल के आधार पर 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चिह्नांकन एवं विषयवार अतिरिक्त शैक्षिक अनुसमर्थन प्रदान किया जाए।
- कक्षा 6-8: विज्ञान विषय में विज्ञान मॉडल निर्माण गतिविधि।
- कक्षा 6-8: सामाजिक विज्ञान विषय में स्थानीय इतिहास पर आधारित परियोजना कार्य।
- इस माह तक कक्षावार एवं विषयवार वार्षिक पाठ्यक्रम का लगभग 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूर्ण किया जाए तथा कक्षा 6 से 8 के प्रत्येक कालांश में कम से कम 10 मिनट ICT संसाधनों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
- कक्षा 6-8 में शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु सप्ताह में एक कालांश का निर्धारण 'खान एकेडमी' के डिजिटल संसाधनों के उपयोग हेतु किया जाए।
- प्रधानाध्यापक द्वारा माह हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्ण किए जाने की प्रगति की समीक्षा की जाए।
खेलकूद, शारीरिक शिक्षा
- विद्यालय / जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 14 नवम्बर - बाल दिवस पर सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए।
- 26 नवम्बर - संविधान दिवस सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।
- पुस्तकालय सप्ताह (Library Week) का आयोजन कर विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करने हेतु कहानी वाचन, पुस्तक समीक्षा, पठन प्रतियोगिता आदि गतिविधियाँ आयोजित की जाएँ।
दिसम्बर 2026
शिक्षण कार्य एवं पाठ्य सहगामी क्रियाएँ
- कक्षा 6-8: गणितीय खेल प्रतियोगिता (Maths Quiz) का आयोजन किया जाए
- इस माह तक कक्षावार एवं विषयवार वार्षिक पाठ्यक्रम का लगभग 80 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूर्ण किया जाए तथा कक्षा 6 से 8 के प्रत्येक कालांश में कम से कम 10 मिनट ICT संसाधनों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए
- कक्षा 6-8 में शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु सप्ताह में एक कालांश का निर्धारण 'खान एकेडमी' के डिजिटल संसाधनों के उपयोग हेतु किया जाए।
- प्रधानाध्यापकों द्वारा द्वितीय सत्र परीक्षा से पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की जाए
आकलन
- द्वितीय सत्र परीक्षा अब तक पूर्ण किए गए पाठ्यक्रम के आधार पर विषय वार प्रश्न पत्रों का निर्माण किया जाए।
- द्वितीय सत्र परीक्षा का आयोजन किया जाए तथा प्राप्त अंकों के आधार पर 'समग्र प्रगति पत्र' को निर्देशानुसार भरा जाए।
- निपुण विद्यालय आकलन विभागीय निर्देशानुसार आयोजित किया जाए।
- बच्चों की शैक्षिक प्रगति के संबंध में अभिभावकों को अवगत कराया जाए।
खेलकूद, शारीरिक शिक्षा
- वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया जाए
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 22 दिसम्बर - गणितज्ञ रामानुजन के जन्म दिवस का आयोजन। विभागीय निर्देशानुसार राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) तथा संबंधित शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि एवं तार्किक सोच को प्रोत्साहित किया जाए।
- 11 दिसम्बर - महान राष्ट्रवादी तमिल कवि श्री सुब्रह्मण्यम भारती जी की जयन्ती पर भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया जाए, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में विद्यालयों में स्थानीय एवं मातृ भाषा को सुदृढ़ बनाए जाने के दृष्टिगत "भारतीय भाषा उत्सव" के अन्तर्गत साप्ताहिक थीम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाए।
- 26 दिसम्बर - समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 'वीर बाल दिवस' कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए।
- विद्यालय स्तर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाए।
जनवरी 2027
शिक्षण कार्य एवं पाठ्य सहगामी क्रियाएँ
- विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए
- अर्ध-वार्षिक परीक्षाफल के आधार पर 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चिह्नांकन एवं विषयवार शैक्षिक सहयोग दिया जाए।
- कक्षा 6-8: विद्यार्थियों के लिए कैरियर जागरूकता सत्र ।
- इस माह तक कक्षावार एवं विषयवार वार्षिक पाठ्यक्रम का लगभग 90 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूर्ण किया जाए तथा कक्षा 6 से 8 के प्रत्येक कालांश में कम से कम 10 मिनट ICT संसाधनों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
- कक्षा 6-8 में शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु सप्ताह में एक कालांश का निर्धारण 'खान एकेडमी' के डिजिटल संसाधनों के उपयोग हेतु किया जाए।
- प्रधानाध्यापक द्वारा माह हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्ण किए जाने की प्रगति की समीक्षा की जाए।
आकलन
- निपुण विद्यालय आकलन विभागीय निर्देशानुसार आयोजित किया जाए
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 24 जनवरी उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिता का विद्यालय, जनपद, मण्डल तथा प्रदेश स्तर पर आयोजन किया जाए।
- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाए।
फरवरी 2027
शिक्षण कार्य एवं पाठ्य सहगामी क्रियाएँ
- वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु मॉडल प्रश्नपत्र अभ्यास। पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति एवं अभ्यास कार्य।
- कक्षा 6-8: विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी / विज्ञान मेला का आयोजन किया जाए।
- इस माह तक कक्षावार एवं विषयवार वार्षिक पाठ्यक्रम का 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूर्ण किया जाए तथा कक्षा 6 से 8 के प्रत्येक कालांश में कम से कम 10 मिनट ICT संसाधनों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
- कक्षा 6-8 में शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु सप्ताह में एक कालांश का निर्धारण 'खान एकेडमी' के डिजिटल संसाधनों के उपयोग हेतु किया जाए।
- प्रधानाध्यापक द्वारा वार्षिक परीक्षा से पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की जाए।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने हेतु विभागीय निर्देशानुसार विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडल प्रदर्शन, प्रतियोगिता आदि गतिविधियाँ आयोजित करायी जाएँ।
मार्च 2027
शिक्षण कार्य एवं पाठ्य सहगामी क्रियाएँ
- प्रधानाध्यापक द्वारा वार्षिक परीक्षा से पूर्व समीक्षा की जाए।
- इस माह प्रत्येक कक्षा में विषयवार वार्षिक पाठ्यक्रम का दोहराव तथा मॉडल प्रश्नों के आधार पर छात्र-छात्राओं का नियमित अभ्यास कराया जाए।
आकलन
- वार्षिक परीक्षा (Annual Examination) के उपरांत विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों की घोषणा (Declaration of Results) करने तथा अभिभावकों को भी परिणामों से अवगत कराने हेतु वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जाए।
- विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम ।
- अभिभावकों को 'समग्र प्रगति पत्र' उपलब्ध कराते हुए बच्चों के सकारात्मक एवं सुधारात्मक पक्षों पर चर्चा की जाए।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 8 मार्च - विश्व महिला दिवस का आयोजन किया जाए।

