नीलप (NILP) पर कार्य कैसे करें
भारी मांग पर प्रेषित: निरक्षरों का सर्वे, डाटा एंट्री और वॉलंटियर टैगिंग की पूरी प्रक्रिया
आरंभिक तैयारी
पहले सूचना हेतु सर्वे कर के एक रजिस्टर में रख लीजिए। हालाँकि अभी आपने परिवार सर्वेक्षण किया है या कर रहे हैं, तो इसके लिए अलग से सर्वेक्षण ना करके हाउसहोल्ड वाले से ही निरक्षर छांटकर रख लें।
- मुखिया और उसके सदस्य: मोबाइल आईडी आदि आवश्यक सूचना रख लें।
- आयु वर्ग: 15 से 35 तक के ही करें। ज्यादा उम्र के ना जोड़ें (बाकी होने को 50, 60, 100 बढ़ा पढ़ा सकते हैं, लेकिन 15-35 ही करें)। थोड़ा पढ़ा-लिखा भी ऐड करना चाहें तो कर सकते हैं, लेकिन साक्षर को त्यागकर आगे बढ़ें।
डाटा चाहे ले आकर स्कूल में भरें या निरक्षर के घर या अपने घर पर - आपकी सुविधा जैसी बने।
शुरुआत कैसे करें
चरण 1: सर्वेयर ऐड करना
- हेडमास्टर जी के आईडी से https://nilp.education.gov.in/portal/#/login पर लॉगिन करें। आईडी: मोबाइल नंबर, पासवर्ड: आपके पास आया होगा या ईमेल पर। भूल गए तो Other से लॉगिन करें।
- Add User पर क्लिक करें। स्कूल के किसी सहायक को (या आपातकाल में खुद को) सर्वेयर नियुक्त करें। प्रयास करें सहायक को रखें।
- भरें: Name (अध्यापक का), Mobile, Email, Designation: Teacher, Surveyor: Click, Search by: UDISE, Input Code (स्कूल का), Search (स्कूल विवरण आएगा), Save।
- अब NILP ऐप (अब उल्लास के नाम से) डाउनलोड करके सर्वेयर की आईडी से लॉगिन करें।
निरक्षर व्यक्ति की सूचना विवरण इकट्ठा करें
जो परिवार सर्वेक्षण से निकाल सकते हैं। हर बार पहले मुखिया का नाम लिखें।
- अगर मुखिया साक्षर है: पहला विकल्प कोई भी नहीं सिलेक्ट करें (मुखिया का विवरण दें लेकिन पढ़ा-लिखा है तो None)। अगर वो वॉलंटियर बनना चाहता है तो VT में ऐड करें।
- मुखिया अनपढ़ है: Learner पर ऐड करके विवरण भरें।
विवरण भरें:
- नाम
- पता
- आयु (आधार वाला ही रखें या सही आईडी से)
- दूरभाष (एक्टिव हो)
- महिला/पुरुष
- दिव्यांग
- राशन/पासबुक/मनरेगा कार्ड ही लें (आधार का विकल्प नहीं, वोटर कार्ड मैच न करे तो न लें। कोशिश करें बैंक पासबुक लें।)
- उस आईडी का कोड विवरण
- वर्ग: SC/ST/अल्पसंख्यक/सामान्य (OBC सामान्य में, बौद्ध/ईसाई/सिख/जैन/मुस्लिम अल्पसंख्यक में)
- प्रोफेशन टाइप: कृषि/मजदूरी ही रखें, बाकी अपने हिसाब से
सब सही भरने पर:
- यदि केवल मुखिया निरक्षर और अन्य साक्षर (VT न बनना चाहें): Add Head Family Only टिक करें।
- यदि मुखिया के अलावा अन्य निरक्षर या VT बनना चाहें: बॉक्स न टिकें, Add Members पर क्लिक करें। मुखिया ऊपर दिखेगा, नीचे निरक्षर/VT ऐड करें। Yes पर क्लिक।
गांव के सभी अर्ह परिवार के सदस्य ऐड कर लीजिए।
चरण 2: Untagged से टैगिंग की तैयारी
ये सभी सदस्य अभी Untagged कैटेगरी में आते-स्टोर होते जाएंगे। जिनको वॉलंटियर के साथ 10:1 के अनुपात में बनाना है।
- किसी का विवरण गलत हो तो रिकॉर्ड प्रबंधन (हरे आइकॉन) पर जाएं और सही विवरण ऐड करें।
चरण 3: टैगिंग
- टैग वाले बटन पर जाकर Start Tagging करें।
- बाएं साइड निरक्षर का विवरण आएगा, दाएं साइड वॉलंटियर को छूकर नीचे टैग पर क्लिक करके ऐड करें।
- प्रयास करें: वॉलंटियर निरक्षर का घर का सदस्य/मुखिया/पड़ोसी हो। महिला निरक्षर के साथ महिला वॉलंटियर रखें।
सावधानी:
परिवारिक संबंधों का ध्यान रखें। जैसे बहू निरक्षर हो तो ससुर/जेठ वॉलंटियर न रखें (मना कर देगी)। मुखिया निरक्षर हो तो बच्चा वॉलंटियर न रखें (झगड़ा हो सकता है)। पढ़ने-पढ़ाने के बजाय चुगली/झगड़े न हों। सर्वेयर बीच में न फंसें।
लॉगिन न होने पर समाधान
- पोर्टल पर हेडमास्टर अपनी आई/मोबाइल से जाएं।
- पासवर्ड भूल गए: Forgot Password करें। पुराने मोबाइल से OTP लें, Send Link पर क्लिक (मोबाइल पर लिंक आएगा)।
- नया पासवर्ड बनाएं। प्रोफाइल में ईमेल/मोबाइल बदलकर वेरीफाई करें।
- अगर पुराना नंबर ट्रांसफर हो गया: उनसे बात करें, उनके मोबाइल पर लिंक लेकर पासवर्ड बनाएं।
- लिंक न मिले तो BRC से संपर्क करें - नया प्रोफाइल वर्तमान सीनियर/हेड के नाम बनवाएं।
अधिक जानकारी या सुधार के लिए
प्रयास भर यह जानकारी आसान तरीके से बताई गई है। कोई जानकारी छूटी हो, गलत हो, भ्रामक हो तो पूछें या बताएं ताकि ऐड/एडिट किया जा सके।
प्रयास करें सूचना अपने से भरें। समय हो तो सीधे निरक्षर के घर पर ही नीम के नीचे कुर्सी डलवा कर बैठकर भरें। लेकिन ज्यादा सही है रजिस्टर पर लिखकर स्कूल या घर में बनाएं।
basicsamachaar.blogspot.com | basicsamachaar@gmail.com
शुभमस्तु


This comment has been removed by the author.
ReplyDelete