History Calendar

नवोदय फॉर्म भरने का आसान तरीका : मोबाइल से भरें 15 मिनट में!

नवोदय फॉर्म भरने का आसान तरीका : मोबाइल से भरें 15 मिनट में!

📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ (सत्र 2026-27)

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 07 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
  • परीक्षा की तिथि: 28 नवंबर 2026

⚠️ मुख्य योग्यता और नए नियम

  • कक्षा: छात्र वर्तमान सत्र (2026-27) में किसी भी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ रहा होना चाहिए।
  • आयु सीमा: बच्चे का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच (दोनों तिथियाँ शामिल) होना चाहिए।
  • विशेष जिला नियम: छात्र केवल उसी जिले के नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन कर सकता है, जहाँ का वह मूल निवासी है और जहाँ वह वर्तमान में कक्षा 5 में पढ़ रहा है।

नवोदय फॉर्म भरने के इस बार सूचना बदल दिया गया हैं।

फॉर्म भरते समय आपका नेटवर्क और दिमाग दोनों सही होना जरूरी है, वरना झल्लाहट हो सकती है। कभी-कभी केवल एक फॉर्म भरने में 15 मिनट से लेकर एक-दो दिन भी लग जाते हैं। इसलिए जो 'ट्रिक' नीचे बता रहा हूँ, उसे आजमा कर देखिए, काम आसान हो जाएगा। पहले लैपटॉप से भरे

1. आधार में मोबाइल नंबर की जाँच (सबसे पहला काम)

आधार नंबर में कौन सा मोबाइल नंबर जुड़ा है या जुड़ा है भी कि नहीं, यह जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ:

वहाँ आधार नंबर और कैप्चा डालें। अगर मोबाइल नंबर लिंक होगा, तो उसके आखिरी 3 अंक दिखाई देंगे। यदि कोई नंबर लिंक नहीं है, तो null लिखा आएगा।

💡 यदि नंबर खो गया है या बंद है तो क्या करें?
अभिभावक को तहसील या कचहरी भेजने के बजाय तुरंत ग्राम प्रधान या सक्षम स्तर से निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate) बनवा लीजिए। जब निवास प्रमाण पत्र बन जाए, तो शिक्षक महोदय नवोदय फॉर्म के सभी कॉलम सही-सही भरकर अपने साइन-मुहर लगा दें और माता-पिता के भी हस्ताक्षर करवा लें। यदि निवास उपलब्ध नहीं हो पा रहा तो अंतिम विकल्प में बच्चे का आधार उपयोग में करें

*विशेष ध्यान दें: बच्चे और पिता के हस्ताक्षर फॉर्म के पीछे भी करवा लें, साफ हस्ताक्षर स्कैन करने में काम आएंगे।

2. डॉक्यूमेंट तैयार करना (100 KB साइज ट्रिक)

अपने मोबाइल के कैमरे से नीचे दिए गए 5 दस्तावेजों की साफ फोटो खींचें और फालतू का हिस्सा क्रॉप (Crop) कर लें:

  1. बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो
  2. बच्चे के हस्ताक्षर की फोटो
  3. अभिभावक के हस्ताक्षर की फोटो
  4. निवास प्रमाण पत्र की फोटो यदि आधार नहीं है या OTP न मिले तब
  5. जाति या अन्य कोई छूट के प्रमाणपत्र फॉर्म यदि लागू हो तभी

इन पाँचों इमेजेस का साइज 100 KB से कम करने के लिए नीचे दी गई वेबसाइट की मदद लें:

रीसाइज करने के बाद कैमरे वाली पुरानी भारी फोटो तुरंत डिलीट कर दें ताकि गैलरी में फोटो खोजने में दिक्कत न हो। यह काम तभी करें जब फॉर्म तुरंत भरना हो, वरना व्हाट्सऐप के फोटो-वीडियो के बीच ये फाइलें खो जाएँगी। अगर कई बच्चों के फॉर्म भरने हैं, तो क्रम से रीसाइज करें। जिस बच्चे का सबसे अंत में रीसाइज करेंगे, वह गैलरी में सबसे ऊपर दिखेगा; उसका फॉर्म पहले भरें और काम होते ही फोटो डिलीट करते जाएँ।

3. फॉर्म भरने की सीक्रेट मोबाइल ट्रिक

अगर लैपटॉप खोलकर बैठे हैं तो ज्यादा सही है! यह मोबाइल पर कम काम करती है।

  1. मफ़िलहाल मोबाइल का Chrome Browser खोलें। फोन को नॉर्मल मोबाइल मोड में ही रहने दें (डेस्कटॉप मोड की जरूरत केवल कॉलम देखने के लिए पड़ती है, भरने के लिए मोबाइल मोड ही आसान है)।
  2. अब सीधे नवोदय के इस ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन लिंक को खोलें:

पेज खुलते ही शुरुआती विकल्पों में सीधे यह क्रम चुनें: Yes ➔ Yes

कॉलम पर Yes करते ही सबसे नीचे हरे रंग का सबमिट बटन दिखेगा। कॉलम में आधार का विकल्प है:

  • अगर आधार लिंक मोबाइल चालू है (Yes): आधार नंबर डालते ही ओटीपी (OTP) जाएगा, जिसे भरने के बाद मुख्य फॉर्म खुल जाएगा। और कई विवरण ऑटोमैटिक भर जायेगा
  • अगर आधार नहीं है/काम नहीं कर रहा (No): यहाँ 'No' चुनते ही निवास प्रमाण पत्र अपलोड करने का बटन आ जाएगा। उसे सिलेक्ट कर सबमिट करें, मुख्य फॉर्म का पेज खुल जाएगा। (सबसे बड़ी आफत यहीं दूर हो जाती है!)

4. मुख्य फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • राज्य और जिला चयन: जैसे सीतापुर जिले में दो नवोदय विद्यालय कोड हैं। खैराबाद रेंज वाले सीतापुर 1 चुनें और हरगाँव-महोली रेंज वाले सीतापुर 2 भरें।
  • जन्मतिथि (DOB): सिलेक्ट करें।
  • ईमेल: हो तो लिख दें, नहीं तो छोड़ दें (कोई जरूरी नहीं है)। ध्यान रहे कि ईमेल आईडी में कहीं भी स्पेस (Space) न हो। ईमेल में स्मॉल या कैपिटल लेटर का कोई लफड़ा नहीं होता, आप कैसे भी लिख सकते हैं।
  • मोबाइल नंबर: जरूरी नहीं कि यह आधार वाला ही हो। कोई भी चालू नंबर दे सकते हैं जिस पर रजिस्ट्रेशन कोड आ सके।
  • श्रेणी Category(GEN/SC/ST/OBC/EWS) चुने
  • विकलांगता यदि कोई हो Disability,if any*
  • यदि हाँ तो विकलांगता का प्रतिशत Percentage of Disability
  • पता (Address): यदि आधार से आये है तो अपने आप भरा मिलेगा या अभिभावक के पते में केवल गाँव का नाम लिखें। पोस्ट, जिला, परगना लिखने में समय खराब न करें। टाइपिंग के लिए ब्लॉक लेटर (Capital letters) की कोई बाध्यता नहीं है, नॉर्मल भी लिख सकते हैं।
  • पिन कोड / PinCode*
  • आवासीय राज्य / Residential State
  • आवासीय ज़िला / Residential District*
  • आवासीय ब्लॉक / Residential Block*
  • क्या आप NIOS (01-04-2026 to 15-09-2026) के अभ्यर्थी हैं? / Are you an NIOS (01-04-2026 to 15-09-2026) Candidate? *
  • क्या कक्षा 5 की पढ़ाई का ज़िला और निवास का ज़िला एक ही है? / Whether District of study of class V and district of residence is same? *
  • उस राज्‍य का चयन करें जिसमें अभ्‍यर्थी कक्षा 5 में पढ़ रहा है (2026-27) / Select the State in which the candidate is studying in class V(2026-27) *
  • उस जिले का चयन करें जिसमें अभ्‍यर्थी कक्षा 5 में पढ़ रहा है (2026-27) / Select the District in which the candidate is studying in class V(2026-27) *
  • उस ब्लॉक का चयन करें जिसमें अभ्‍यर्थी कक्षा 5 में पढ़ रहा है
  • परीक्षा का माध्यम / Medium of Examination* पिछला स्कूल विवरण / Previous School Details दे

5. डॉक्यूमेंट अपलोड और फाइनल सबमिट (सबसे जरूरी हिस्सा)

डॉक्यूमेंट अपलोड सेक्शन में क्रम से: (1) बच्चे की फोटो, (2) बच्चे के हस्ताक्षर, (3) अभिभावक के हस्ताक्षर, और (4) श्रेणी प्रमाण पत्र यदि आवश्यक हो तो अपलोड करें| / Upload Category Certificate (Only for SC/ST/OBC/EWS Candidate.) अपलोड करें। इसके बाद Save & Preview पर क्लिक करें।

⚠️ सबसे बड़ा दुख और उसका समाधान (पेज हैंग होना):
सेव पर क्लिक करते समय केवल एक बार अच्छे से क्लिक करें और तब तक स्क्रीन को न छुएँ जब तक पेज पूरी तरह रुक न जाए। इसमें 2 से 10 मिनट का समय भी लग सकता है। जब पेज रुक जाए, तो स्क्रीन को ऊपर से नीचे खींचकर (Drag to Refresh) रिफ्रेश करें। आपका भरा हुआ फॉर्म दिखने लगेगा। नीचे एडिट और फाइनल सबमिट का विकल्प आ जाएगा। तुरंत Final Submit पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लें!

*ध्यान रहे: यह ट्रिक पूरी तरह व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित है। कभी-कभी सर्वर एरर के कारण कई बार बैक हो सकता है, ऐसी स्थिति में प्रक्रिया दोबारा दोहराएँ। यह जुगाड़ 99% मामलों में काम कर जाता है। अब आपको फॉर्म भरने के लिए किसी यूट्यूब वीडियो को देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी!

अधिक या अन्य किसी भी विभागीय जानकारी के लिए हमसे जुड़ें:

📧 ईमेल: basicsamachaar@gmail.com

🌐 ब्लॉग: www.basicsamachaar.blogspot.com

📺 यूट्यूब चैनल: Basic Samachar

Post a Comment

0 Comments