UPISVMP पोर्टल: स्टेप-बाय-स्टेप रजिस्ट्रेशन गाइड
- आधिकारिक वेबसाइट upisvmp.com पर जाएं या प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करें। (वेबसाइट पर ब्राउज़र वेरिफिकेशन में समय लग सकता है, कृपया धैर्य रखें)
- होमपेज पर Login बटन पर क्लिक करें।
- Select Role: यहाँ "School Management" विकल्प को चुनें।
- User Name: अपने विद्यालय का 11 अंकों का UDISE कोड भरें।
- Password: पहली बार लॉगिन के लिए आपका 11 अंकों का UDISE कोड ही पासवर्ड होगा।
लॉगिन होते ही सुरक्षा कारणों से सिस्टम नया पासवर्ड बनाने को कहेगा। एक मजबूत पासवर्ड बनाएं।
उदाहरण: School@123 (इसमें Capital Letter, Small Letters, Symbol और Number होना अनिवार्य है)।
लॉगिन के बाद Profile सेक्शन पर जाएं। यहाँ विवरण भरें:
- School Type: "Government" चुनें।
- School Address: विद्यालय का पूरा पता लिखें।
- क्षेत्र विवरण: अपने क्षेत्र का थाना (Police Station) दर्ज करें।
- छात्र संख्या: विद्यालय में कुल नामांकित बच्चों की संख्या भरें।
विवरण भरकर Next पर क्लिक करें।
अगले स्टेप में स्कूल के मुखिया (प्रधानाध्यापक) की जानकारी भरें:
- नाम: स्कूल के मुखिया का पूरा नाम।
- संपर्क: मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (स्कूल की हो तो बेहतर है)।
- आधार संख्या: नोडल ऑफिसर की आधार संख्या दर्ज करें।
- आईडी प्रूफ अपलोड: पहचान पत्र के तौर पर आधार या अन्य सरकारी दस्तावेज की फोटो अपलोड करें।
सब भरकर Next पर क्लिक करें। जल्दबाजी न करें, डेटा को लोड होने दें।
पोर्टल पूछेगा- "क्या आपके स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने की सुविधा है? Does the school have any vehicle under the following ownership types? School Owned, Affiliated with School, Vendor Operated, or Guardian-Owned (School Approved) "
चूंकि सरकारी स्कूलों में विभाग द्वारा वाहन सुविधा नहीं दी जाती है, इसलिए यहाँ लाल रंग के No बटन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही विवरण सेव हो जाएगा।
विवरण भरने के बाद एक बार अच्छी तरह जांच लें। यदि कुछ गलत है, तो Edit बटन का उपयोग करके सुधार कर सकते हैं। सब कुछ सही होने पर फाइनल Submit/Save कर दें जो की पहले भी सेव हुआ होगा । भविष्य में आवश्यकता होने पर आप इसे फिर से एडिट भी कर सकते हैं।

